रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना एवं कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना रहा।

निरीक्षण के दौरान सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कोरबा ने पुष्प भेंट कर आईजी का स्वागत किया तथा परेड निरीक्षण की समस्त कार्यवाही का नेतृत्व किया। पुलिस लाइन कोरबा के परेड ग्राउंड में आयोजित परेड में जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी पाँच टोलियों में शामिल हुए। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 से 17 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। 🏆

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं आईजी के समक्ष रखीं। इस दौरान पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल सामग्री, एमटी शाखा, आर्म्स शाखा एवं कैंटीन का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा सभागार में राजपत्रित अधिकारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, गंभीर मामलों की सतत निगरानी, ‘सशक्त ऐप’ के माध्यम से दोपहिया वाहन की रिकवरी, ‘अनुभव QR कोड’ से नागरिक फीडबैक प्राप्त करने, ऑपरेशन तलाश के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी तथा बीट प्रणाली को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। 📱

  कोरबा में रफ्तार का तांडव: एमपी नगर में दो कारों के बीच आमने-सामने भीषण भिड़ंत, गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती

निरीक्षण के अंतिम चरण में बालको थाना का सघन निरीक्षण किया गया, जहां मलखाना और रिकॉर्ड रूम के रख-रखाव, पुराने माल के डिस्पोजल, समंस एवं वारंट की तामिली, सीसीटीएनएस संधारण, पेट्रोलिंग व्यवस्था और रोजनामचा की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 🚔

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.