भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, निहाल सोनी बने कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा कर दी है। जारी सूची में युवा नेता निहाल सोनी को कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से की गई है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन के बाद सूची जारी की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा की है।

नई टीम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इससे जिले में युवा मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एबीवीपी से जुड़कर शुरू की राजनीतिक यात्रा

निहाल सोनी ने छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। वे परिषद में कोरबा जिला संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सक्रिय रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार काम किया और संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  St. Xaviers Public School से अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र को निष्कासित करने का मामला पकड़ा तूल, परिजन ने शिक्षक जितेन्द्र कुमार पांडेय और प्रबंधन पर अपराध दर्ज करने की मांग

युवाओं के बीच मजबूत पकड़

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि निहाल सोनी लंबे समय से समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं। यही वजह है कि युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.