🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

नहाने गया किशोर नदी में बहा, तलाश जारी

कोरबा 03 सितम्बर। उरगा थानांतर्गत कुदुरमाल गांव में आज सुबह नहाने गया एक किशोर नदी में बह गया। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचकर किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार कुदुरमाल गांव निवासी सुरेश महंत का 15 वर्षीय पुत्र सूरज महंत आज सुबह 7 बजे के लगभग हसदेव नदी में नहाने गया था कि वह तेज बहाव में बह गया। इसकी सूचना घाट में मौजूद लोगों ने किशोर के परिजनों को दी। जिस पर परिजनों ने तत्काल उरगा थाने को सूचित किया। किशोर के नदी में बहने की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और उसकी खोजबीन में जुट गई है। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि लापता किशोर की खोज की जा रही है। आसपास के लोगों को नदी के पास जाने से बचने कहा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button