पानी निकालते वक्त कुएं में गिरने से महिला की हुई मौत

कोरबा 06 मार्च। पानी निकालते समय कुंए में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर बालको पुलिस मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बालको नगर थाना अंतर्गत नेहरू नगर निवासी चंदा देवी शाह 38 वर्ष अपने घर से लगे आंगन में कुएं से रस्सी बाल्टी की सहारे पानी निकाल रही थी इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में रस्सी बाल्टी समेत नीचे गिर गई। मां की पर मौजूद उनकी दो बेटियों ने इस घटना के बाद लोगों को आवाज दिया और चीख पुकार मचाने लगी। रिश्तेदार और पड़ोस में रहने वाले लोग दौडकर मौके पर पहुंचे और सीढ़ी के सहारे रस्सी से बांधकर नीचे उतरे और उसे किसी तरह बाहर निकाला गया उसे जिंदा समझ कर बालको अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस घटना की सूचना मिलते हैं बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया है। बालको थाने में पदस्थ एएसई इमरान खान ने बताया कि घटना के वक्त उनकी दो बेटियां मौके पर थी वही इस घटना के बाद आगे की कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय चंदा देवी शाह का परिवार परेशानियों का सामना कर रहा था और एक घटना सामने आ गई उसके पति एक हाथ से लकवा ग्रस्त है जिसका इलाज चल रहा है किसी तरह बालको चौक के पास फल्ली बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 143 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।