कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

कोरबा 01 मार्च। वर्ष 1991 से एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डम्फर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहे हर्ष वर्धन शर्मा आज अपनी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। करीब 35 वर्षों की सेवा अवधि में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर वीटीसी (वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सहकर्मियों ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्री शर्मा वर्ष 1994 से को-ऑपरेटिव सोसायटी के लगातार प्रबंधक भी रहे। उनकी लोकप्रियता और विश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 29 वर्षों के लंबे कार्यकाल में उन्हें इस पद पर कभी पराजय का सामना नहीं करना पड़ा।

इस विशेष अवसर पर उनके साथ परिवार के सभी सदस्य, मित्रगण एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने उन्हें स्वस्थ, सुखमय और सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Live Cricket Info