🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्यासुरक्षा

विकास के दावों की खुली पोलः गर्भवती महिला को खाट पर लादकर कीचड़ भरे रास्ते से ले गए ग्रामीण, एंबुलेंस भी नहीं पहुंचती गांव, वायरल वीडियो ने सामने लाई वनांचल क्षेत्र की जमीनी हकीकत

कोरबा 09 सितंबर। जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के दावों के बीच वनांचल क्षेत्र की बदहाल तस्वीर सामने आई है। कोरबा जनपद पंचायत क्षेत्र के बरपाली गांव के राजाडाही से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर कीचड़ से भरे कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement Carousel

बारिश के मौसम में गांव की सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि यहां वाहनों का पहुंचना मुश्किल हो जाता है। वायरल वीडियो ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जंगलों के बीच बसे राजाडाही गांव में 600 से अधिक लोग निवास करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र से बस्ती पारा तक करीब 500 मीटर का रास्ता लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। बारिश के दिनों में इस कच्चे मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे और घुटनों तक कीचड़ जमा हो जाता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों को रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। कई बार लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को होती है। सड़क की खराब स्थिति के कारण जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस गांव के भीतर तक नहीं पहुंच पाती। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों और परिजनों को मरीजों को खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। वायरल वीडियो में भी एक गर्भवती महिला को इसी तरह खाट पर ले जाते हुए देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है और किसी भी आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल तक पहुंचाना चुनौती बन जाता है।

  पर्यटन के क्षेत्र में मिला जशपुर को नया आयाम

राजाडाही के ग्रामीण लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र से बस्ती पारा तक 500 मीटर सीसी रोड निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार जनपद पंचायत, पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। जनदर्शन और समाधान शिविरों में भी आवेदन दिए गए, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि केवल 500 मीटर पक्की सड़क बनने से उनकी वर्षों पुरानी समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। उन्होंने एक बार फिर जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर से सड़क निर्माण की मांग की है। अब राजाडाही के ग्रामीणों को इंतजार है कि उनकी मांग पर प्रशासन कब गंभीरता से कार्रवाई करता है और बारिश में कीचड़ से भरा यह रास्ता आखिर कब पक्की सड़क में बदलेगा।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button