🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने ट्रेकिंग के साथ राजानहकान नदी में किया वॉटर स्पोर्ट्स

कोरबा 03 फरवरी। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कोरबा यूनिट ने इस वर्ष का प्रथम साहसिक ट्रैकिंग कार्यक्रम कोरबा जिले के मदनपुर क्षेत्र में आयोजित किया। लगभग 90 सदस्यों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजा नहकान नदी में वॉटर स्पोर्ट्स के साथ देवगुड़ी में ट्रेकिंग व आसपास की प्रकृति और उसके तत्वों को जानने का काम इस यात्रा में किया गया। पर्यावरण जागरूकता पर केंद्रित एक यादगार सामुदायिक आयोजन था।

Advertisement Carousel

राज्य चेयरमैन संदीप सेठ के कुशल नेतृत्व में और शिव कुमारी, त्रिभुवन, कल्पना, सुमन, दीपेश, आशीष खंडेलवाल, ए वाई तोमर, मालती जोशी सहित अन्य टीम सदस्यों के पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम में देवगुड़ी का भ्रमण, जल खेल, पारंपरिक शारीरिक खेल, माइंड गेम्स, तथा अन्य गतिविधियाँ शामिल थीं। अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने मुख्य अतिथि प्रदीप जोशी , गंगाराम पटेल श्रीमती अन्ना का स्वागत किया। पी एल मिरेंद्र और त्रिभुवन कौशील को युवा हॉस्टल आंदोलन में उनके समर्पित योगदान के लिए उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए, जिससे उत्सव का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। संजीव कंसल, मुख्य अभियंता एवं कोरबा इकाई के संरक्षक ने पूरी टीम को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।निकिता, मयंक, अजित, अरविंद, विकास, एम एल शर्मा, नवीन मणिक, गुरुपंच, देवी शंकर, धीरज, दीपा, अमृता सहित अन्य सक्रिय सदस्यों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कलेक्टर के निर्देश के बाद अवैध,शराब विक्रेताओं पर टूटा,आबकारी विभाग का कहर..

कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘जीरो फूड वेस्ट ‘, ‘मिशन नो लिटर’ तथा व्यापक सामाजिक कार्य रहा, जिसमें इकाई ने पूरे दिन शून्य-अपशिष्ट और स्थिरता को बढ़ावा देकर उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए। चेयरमैन संदीप सेठ ने बताया की कोरबा इकाई निरंतर नदी ट्रेकिंग, पर्यावरणीय पहल जैसी गतिविधियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में युवा विकास, साहसिक कार्य और सामुदायिक सेवा को प्रोत्साहित करने के प्रयास जारी रखे हुए है। इकाई सचिव शैलेन्द्र नामदेव ने सभी को धन्यवाद दिया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button