🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

CG News: – होमवर्क पूरा न करने पर एक बच्चे को शिक्षिकाओं ने तालिबानी सजा दी, उसे टी-शर्ट के सहारे पेड़ पर लटका दिया

Surajpur : – सूरजपुर छत्तीसगढ़। एक निजी स्कूल में होमवर्क नहीं करने के कारण मासूम बच्चे को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। नाराज शिक्षिकाओं ने बच्चे को टीशर्ट में बांधकर स्कूल के परिसर के पेड़ पर घंटों टांगा रखा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के हंसवाहिनी विद्या मंदिर स्कूल का है।

Advertisement Carousel
देखे video


हंसवाहिनी विद्या मंदिर स्कूल की शिक्षिकाएं काजल साहू और अनुराधा देवांगन ने नर्सरी कक्षा के एक चार साल के बच्चे को होमवर्क करने के लिए क्लास से बाहर निकालकर उसके कपड़े उतारे। फिर उसे रस्सी या टीशर्ट के सहारे पेड़ पर टांगा दिया। बच्चा घंटों तक पेड़ से लटका रहा और रोता रहा, लेकिन उसकी चीखें किसी ने नहीं सुनी।
स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर ग्रामीणों का गहरा आक्रोश फैला और वे कार्रवाई की मांग करने स्कूल पहुंचे। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डीएस लकड़ा और क्लस्टर प्रभारी मनोज यादव ने स्कूल जाकर स्थिति का जायजा लिया। बच्चों की सुरक्षा और शिक्षक जवाबदेही पर सवाल खड़े होते हुए जल्द ही कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है। बच्चों के प्रति इस प्रकार की हिंसा पर पूरे जिले में व्यापक प्रतिक्रिया और चिंता व्याप्त है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button