🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़संगठन

सदस्य सत्यापन में बीएमएस अग्रणी: एचएमएस की फजीहत, धराशाई हो गए दावे

कोरबा 16 सितंबर। कोरबा जिले के गेवरा-दीपका क्षेत्र में ट्रेड यूनियम एचएमएस एक तरह से अतीत बन कर रह गई है। हाल में ही हुए सदस्य सत्यापन में बीएमएस ने अग्रणी स्थान बनाया तो एचएमएस की फजीहत हो गई। सभी तरह की कोशिश के बाद भी यहां भी नोटा को 38 तो कोयला मजदूर सभा को 49 मत हासिल हुए । वहीं रेशमलाल वाली कोयला मजदूर पंचायत को केवल 5 वोट हासिल हुए।

Advertisement Carousel

कोल सेक्टर में सदस्यता सत्यापन को लेकर बीते वर्षो में खेल चलता रहा। उसे इस वर्ष बदल दिया गया। एकल सदस्यता के नियम ने बड़े-बड़े धुरंधरों की हवा गोल कर दी। कामगारों ने अपने काम के लायक लगने वाली ट्रेड यूनियन पर विश्वास जताया। इसके कई अप्रत्याशित नतीजे सामने आये। कुसमुंडा के बाद दीपका क्षेत्र में भी बीएमएस का जलवा रहा। उसने कुल संख्या 1145 के मुकाबले 521 कामगारों का समर्थन हासिल किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दूसरे स्थान पर रहे इंटक को 339 का समर्थन मिला। एटक के साथ 193 कामगार आये है। यानी स्थिति ठीकठाक है। ट्रेड यूनियन की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे रेशमलाल यादव के कामगारों ने जोर का झटका दिया। दावों के अनुसार अपनी यूनियन की मजबूती के लिए कई तरह के कोशिश के बाद भी उनके पाले में केवल 5 कामगार ही आ सके। चौथे स्थान पर रही केएमएस को 49 कर्मियों का समर्थन प्राप्त हुआ।

  तकनीकी प्रशिक्षण एवं विवेचना पद्धति विषय पर रेंज स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण /कार्यशाला आयोजित

ज्ञात रहे इससे पहले हुए सत्यापन में एसईकेएमएसी इंटक ने 496 कामगारों का समर्थन हासिल कर सबसे अव्वल स्थिति बनायी। जबकि तीन के अंतर के साथ एटक दूसरे स्थान पर रही। जिस तरह के हालात कोरबा जिले में बने हुए हैं, उससे एक बात साफ हुई है कि कामगारों ने नीतियों के बजाय नियत पर विश्वास जताया है। याद रहे एसएमएस संगठन ने अपने अपने तौर तरीके से कोरबा जिले के चार क्षेत्रों के लिए नया प्रयोग किया। लेकिन कामगारों के मन को टटोलने में वे नाकाम रहे।

लोगों के मन में सवाल खड़ा होता होगा कि आखिर कामगारों को काम से मतलब होना चाहिए, यूनियन से क्यों? जानकार बताते हैं कि एसईसीएल या दूसरी कोयला कंपनियों में कामगारों को अपने आर्थिक और सामाजिक हितों के मामले में दिक्कतें झेलनी पड़ती है। आवास से लेकर मरम्मत और मेडिकल बिलों के भुगतान में परेशानी होती है, इसलिए यूनियन का सहारा लेना पड़ता है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button