महिला से बड़ी ठगी: फर्जी कागजात से 20 लाख का ऋण, आरोपी जेल भेजा गया

CG News-  में महिला से बड़ी ठगी: फर्जी कागजात से 20 लाख का ऋण, आरोपी जेल भेजा गया

दुर्ग। पुरानी भिलाई इलाके में एक महिला के नाम और संपत्ति के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर अलग-अलग बैंकों से करीब 20 लाख रुपये का ऋण लेने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चरोदा निवासी 57 वर्षीय अख्तरी बेगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2006 में उन्होंने मकान निर्माण को लेकर अपने परिचित एल. महेश्वर राय से चर्चा की थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उनके नाम और संपत्ति के आधार पर बिना जानकारी के ऋण ले लिया गया। लोन की किश्तें हर महीने उनके बैंक खाते से कटती रहीं, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में हुई।

जांच में सामने आया कि वर्ष 2021 में भारतीय स्टेट बैंक की पदुमनगर चरोदा शाखा से 5 लाख 80 हजार रुपये तथा फरवरी 2025 में रेलवे अर्बन बैंक से भी 5 लाख 80 हजार रुपये का लोन महिला के नाम पर स्वीकृत कराया गया। दोनों ही ऋणों की किश्तें पीड़िता के सैलरी खाते से कटती रहीं।

  CG NEWS युवाओं को रोजगार नहीं, किसान बदहाली में; बजट पर मोतीलाल देवांगन का हमला: सरकार ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि एल. महेश्वर राय की दुर्घटना के बाद आरोपी सांईवारा (37), निवासी पंचशील नगर, पुरानी भिलाई ने महिला के बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और मोबाइल सिम अपने पास रख लिए थे। वर्ष 2021 से 2025 के बीच आरोपी ने एटीएम और चेक के जरिए महिला के खाते से लगभग 5 लाख रुपये निकाले। इसमें से 80 हजार रुपये अपनी मां के खाते में और शेष रकम परिचित के खाते में ट्रांसफर कर दी।
मामला प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से महिला की चेकबुक सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.