🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG News:– सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ज़मीन का रकबा कागज़ों से बदला गया , राजस्व विभाग के 3 अधिकारी जेल भेजे गए

CG News:– सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ के मामले में राजस्व विभाग के तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सेवानिवृत्त आरआई भूषण लाल डिक्सेना, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रामसेवक सोनी और सहायक अधीक्षक भूअभिलेख हरिशंकर यादव शामिल हैं। पूर्व अधीक्षक भूअभिलेख जेपी सिंह इस मामले में जमानत पर है।

Korba | कोरबा।मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है, जहां रामकरण अग्रवाल की जमीन बांकी चौक मुख्य मार्ग पर स्थित है। आरोप है कि इस भूमि पर दिनेश अग्रवाल सहित 13 अन्य व्यापारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीड़ित रामकरण अग्रवाल ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर अपनी भूमि का नापसीमांकन जिला स्तरीय सीमांकन टीम से कराए जाने का निवेदन किया था। कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय सीमांकन टीम गठित की गई और 03 मार्च 2016 को भूअभिलेख अधीक्षक जेपी सिंह सहित राजस्व अधिकारी हरिशंकर यादव, रामसेवक सोनी और भूषण लाल डिक्सेना को विवादित भूमि के सीमांकन हेतु बांकीमोंगरा भेजा गया।

पीड़ित पक्षकार एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में विवादित भूमि का विधिवत सीमांकन किया गया। सीमांकन प्रतिवेदन में सभी अवैध कब्जेदारों के नाम और अवैध कब्जे का रकबा अंकित किया गया तथा सभी पक्षों के हस्ताक्षर भी कराए गए।

सीमांकन प्रतिवेदन तैयार होने के बाद पीड़ित रामकरण अग्रवाल ने अपने मोबाइल से उसकी फोटो ले ली, जिसकी जानकारी सीमांकन दल को नहीं हो सकी। आरोप है कि इसके बाद सीमांकन दल का संपर्क दिनेश अग्रवाल से हुआ और उसके प्रभाव में आकर उसके द्वारा अतिक्रमित भूमि का दर्ज रकबा सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ कर शून्य कर दिया गया।

  Sukma:– शिक्षक को पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने जन अदालत में उतारा मौत के घाट, प्रदेश में पहली बार शिक्षक की नक्सलियों ने की हत्या

जब पीड़ित ने नकल शाखा से सीमांकन प्रतिवेदन की प्रति प्राप्त की, तो वह मौके पर बने सीमांकन प्रतिवेदन से भिन्न पाई गई। दोनों प्रतिवेदनों में अंतर पाए जाने पर पीड़ित ने जिला स्तरीय सीमांकन दल एवं दिनेश अग्रवाल के विरुद्ध पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा।

जांच में कूट रचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर वर्ष 2018 में थाना बांकीमोंगरा में धारा 420, 467, 468, 471 IPC के तहत अपराध दर्ज किया गया था। उस दौरान प्रभारी अधिकारी भूअभिलेख अधीक्षक जेपी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो वर्तमान में जमानत पर है।

शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय बिलासपुर में रिट याचिका दायर की। उच्च न्यायालय के निर्देश के पश्चात थाना बांकीमोंगरा पुलिस ने शेष तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कटघोरा न्यायालय में प्रस्तुत किया।

न्यायालय से जमानत मिलने पर सेवानिवृत्त आरआई भूषण लाल डिक्सेना, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रामसेवक सोनी एवं सहायक अधीक्षक भूअभिलेख हरिशंकर यादव को उपजेल कटघोरा भेज दिया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। सभी गिरफ्तार आरोपी घटना के समय आरआई के पद पर पदस्थ थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button