कोरबाछत्तीसगढ़

दीपका में किन्नरों और लोगों के बीच मारपीटः सड़क पर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कोरबा, 2 अक्टूबर। कोरबा के दीपका इलाके में किन्नरों और कुछ लोगों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। कटघोरा मार्ग स्थित महामाया चौक पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

वायरल वीडियो में किन्नरों और कुछ लोगों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं और सड़क पर हाथ-मुक्के चलते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा नजर आती है। वीडियो में विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक झड़प होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो में नजर आ रही घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। विवाद के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी भी उपलब्ध नहीं है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने या पुलिस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में विवाद की वास्तविक वजह और घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

  छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं का अंग्रेजी सम्प्रेषण कौशल संवरेगा.. उच्च शिक्षा विभाग की विशेष पहल

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button