कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्यासमीक्षा

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में तेजी लाने और मैनपावर बढ़ाने के निर्देश, विद्यार्थियों की पढ़ाई शीघ्र शुरू कराने पर जोर

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा, 14 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर तक पहुंच मार्ग की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर श्री दुदावत ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को मैनपावर बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा किया जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को यहां शिफ्ट कर पढ़ाई प्रारंभ कराई जा सके। उन्होंने नवंबर के अंतिम सप्ताह तक भवन में आवश्यक निर्माण कार्यों को पूरा कर भवन हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कॉमन रूम, डाइनिंग रूम और फर्नीचर फिटिंग सहित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने इलेक्ट्रिकल कार्य के लिए अतिरिक्त टीम लगाकर काम तेजी से पूरा कराने तथा सीजीएमएससी के अधिकारियों को कार्यों का वर्क शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए। हॉस्टल, डाइनिंग, एंट्रेंस और खेल सुविधाओं से जुड़े कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण करने को कहा।

  बलात्कार, फिर साक्ष्य मिटाने के लिए चोरी और अब शर्तिया जमानत – लेकिन खत्म नहीं हुई निखिल चंद्राकर की मुश्किलें

कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के डीन को विद्यार्थियों के लिए आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने निर्माण एजेंसी को भवन परिसर की सड़कों का निर्माण भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा करने को कहा।

कॉलेज तक पहुंच मार्ग के संबंध में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डब्ल्यूएमएम कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने नकटीखाड़ से मेडिकल कॉलेज तक के मार्ग को फोरलेन बनाने और इसे डेढ़ माह के भीतर पूरा करने को कहा। साथ ही मेडिकल कॉलेज के आसपास नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट से प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन श्री के के सहारे, भवन निर्माण एजेंसी के कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.आर. जांगड़े, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, एसडीओ श्री राकेश द्विवेदी, ई एंड एम के अधिकारी तथा नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button