छत्तीसगढ़: जिंदल पावर लिमिटेड की कोयला खदान के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हुआ हिंसक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले के तमनार में जिंदल पावर लिमिटेड की कोयला खदान के ख़िलाफ़ बीते 15 दिनों से धरना दे रहे ग्रामीणों की गिरफ़्तारी के बाद शनिवार को जमकर हिंसा हुई.

भीड़ ने एक तरफ़ जहां पुलिस पर पथराव किया, वहीं पुलिस पर भी बल प्रयोग करने का आरोप है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ज़िले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के अनुसार पिछले पखवाड़े भर से कोयला खदान की जनसुनवाई के ख़िलाफ़ 14 गांवों के लोग शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे. लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने भीड़ को उकसाया, जिसके बाद पुलिस पर पथराव हुआ और उनके साथ मारपीट की गई. इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से जान बचाकर भागे.

हालांकि प्रदर्शनकारियों में से एक ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लेना शुरू किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की.

उनका कहना है कि इसी दौरान पुलिस की ग़लती से एक प्रदर्शनकारी ग्रामीण एक वाहन की चपेट में आ गया, जिसके कारण भीड़ आक्रोशित हो गई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के वाहन समेत तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा महिला थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई.

  गहनों को देख ललचाई महिला पुलिसकर्मी, माल खाने में जमा करना छोड़ कर लिया गबन, एसपी ने किया लाइन अटैच

मौके पर अतिरक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. कलेक्टर का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं.

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.