
कोरबा 22 सितंबर। एक बार टल चुकी मानिकपुर परियोजना की जनसुनवाई के लिए 25 सितंबर की तिथि रखी गई है। इसके साथ ही प्रशासन के द्वारा तैयारियां जारी रखी गई है। कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत शामिल मानिकपुर खदान से फिलहाल 5.25 लाख टन कोयला का उत्पादन हो रहा है।
R.O. No. : 13952/ 36
प्रबंधन की योजना परियोजना का विस्तार करते हुए यहां से 7 लाख टन कोयला उत्पादन करने की है। विस्तारित क्षेत्र के दायरे में आ रहे लोग चाहते हैं कि पहले समस्याएं हल और फिर जनसुनवाई हो। पिछले अगस्त महीने में इसी वजह से जनसुनवाई टालनी पड़ी। खबर है कि इस अंतराल में आवश्यक कार्यवाही की गई है। माना जा रहा है कि अगली तिथि पर जनसुनवाई होकर रहेगी।

Live Cricket Info

