🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

युवा कांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिवस, महिलाओं को सम्मानित कर मनाया ‘मातृ शक्ति सम्मान दिवस’

जांजगीरचांपा।युवा कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस को इस बार मातृ शक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाते हुए महिलाओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका की महिला सफाई कर्मचारियों, तैनात महिला पुलिसकर्मियों तथा ग्राम पंचायतों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मियों को शाल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा मिठाई वितरित कर सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाया गया। शुक्ला ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सेवाभाव तथा योगदान को सलाम करने का यह अवसर विशेष रूप से समर्पित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस आयोजन में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, भूपेंद्र यादव, आकाश सिंह, सागर पटेल, शुभंकर सिंह, भावेश पटेल, प्रभाकर कसेर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button