
CG Administration News:– छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और धमतरी जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कार्यों का नया विभाजन किया गया है। दोनों जिलों में पदभार और जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं।
Bilaspur बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए मस्तूरी के अतिरिक्त तहसीलदार रोशन साहू को अब बेलगहना का तहसीलदार बना दिया गया है। वहीं नायब तहसीलदार पचपेड़ी पूनम कन्नौजे को सीपत में संलग्न किया गया है।

धमतरी में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:–
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपर कलेक्टर रीता यादव को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड पद पर पदस्थ किए जाने के बाद पहले जारी कार्य विभाजन आदेश में संशोधन कर अधिकारियों के मध्य कार्यों का पुनर्वितरण किया गया है। ये बदलाव अस्थायी रूप से अगले आदेश तक लागू रहेंगे।
कलेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा जारी संशोधित आदेश में अधिकारियों को नए विभाग और दायित्व सौंपे गए हैं।
नए संशोधित आदेश अनुसार कार्य विभाजन इस प्रकार है:–
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत — रोमा श्रीवास्तव
उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, शिक्षा मिशन एवं सेजस, पर्यटन, कौशल विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, आयुष, PMGSY, DMF सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार दिया गया है।
अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी — इंदिरा देवहारी
वे कानून-व्यवस्था, लाइसेंस, राजस्व, जेल, RTI, विवाह पंजीयन, परिवहन, खाद्य, जाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा वरिष्ठ लिपिक शाखा सहित कई ज़िम्मेदारियाँ संभालेंगी।
अपर कलेक्टर — पवन कुमार प्रेमी
उन्हें वित्त, स्थापना, नाजरात, नजूल, निर्वाचन, परीक्षा शाखा, स्टेशनरी, लोकसभा–विधानसभा प्रश्न, राजस्व निरीक्षण और अन्य व्यवस्थापकीय कार्य सौंपे गए हैं।
संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम (रा.) — प्रीति दुर्गम
उन्हें नगरी अनुभाग का पूर्ण प्रभार दिया गया है।
संयुक्त कलेक्टर — नभ सिंह कोशले
वे कुरूद और मगरलोड का राजस्व एवं दंडाधिकारी कार्य संभालेंगे।
डिप्टी कलेक्टर — डॉ. कल्पना ध्रुव
उन्हें समाज कल्याण विभाग के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा IT/ई-गवर्नेंस का दायित्व सौंपा गया है।
डिप्टी कलेक्टर — श्रीमती बेरनादत्त एक्का
उन्हें DMF एवं CSR नोडल अधिकारी, खनिज शाखा, अधोसंरचना उन्नयन, आबकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, WCD योजनाओं के सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
डिप्टी कलेक्टर — मनोज कुमार मरकाम
वे राजस्व शाखा, राहत एवं पुनर्वास, रेडकास, राजस्व लेखा और कृषि से संबंधित सहायक नोडल दायित्व निभाएंगे।
डिप्टी कलेक्टर — पीयूष तिवारी
उन्हें SDO राजस्व धमतरी का पूर्ण प्रभार सौंपते हुए जिला सत्कार अधिकारी, भू-अर्जन अधिकारी तथा मंडी धमतरी का दायित्व सौंपा गया है।

Live Cricket Info


Leave a Reply