🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़समस्यासुरक्षा

शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा पतिः 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, सुरक्षित उतरा युवक

कोरबा 13 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में एक शादीशुदा युवक करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और करीब 6 घंटे तक समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना करतला थाना क्षेत्र की है। युवक के टावर पर चढ़ने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Advertisement Carousel

जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान देव सिंह राठिया के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था। दोपहर के समय देव सिंह अचानक गांव के पास लगे करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ने लगा। देखते ही देखते वह टावर के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हाईटेंशन लाइन के आसपास हजारों वोल्ट का करंट होने के कारण उसकी जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर उसकी पत्नी, बच्चे और गांव के लोग उसे नीचे उतरने के लिए लगातार समझाते रहे। सभी नीचे से आवाज लगाते रहे, लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। बताया गया कि युवक कभी टावर के ऊपर जाता तो कभी थोड़ा नीचे आता और फिर ऊपर चढ़ जाता था। लोगों ने उससे टावर पर चढ़ने की वजह भी पूछी, लेकिन उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

  ‘छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के निर्देश का किया जाएगा पालन’, पाकिस्तानियों को छोड़ना पड़ेगा राज्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी गणेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार को भी बुलाया गया। हाईटेंशन लाइन के कारण युवक को नीचे उतारना बेहद जोखिम भरा था। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की टीम ने सुरक्षा का ध्यान रखते हुए युवक से बातचीत शुरू की और लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाती रही। करीब 6 घंटे तक चले समझाइश के प्रयास के बाद आखिरकार देव सिंह राठिया नीचे उतरने के लिए राजी हो गया। युवक के सुरक्षित नीचे आते ही मौके पर मौजूद पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

करतला थाना प्रभारी गणेश यादव के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। तहसीलदार के साथ मिलकर युवक को काफी देर तक समझाया गया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस के अनुसार, युवक शराब के नशे में था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ने का कदम क्यों उठाया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बेमेतरा के नांदघाट थाना क्षेत्र में भी शराब के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज एक युवक करीब 125 फीट ऊंचे ठैछस् टावर पर चढ़ गया था। पुलिस की समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया था। बिलासपुर और कोंडागांव से भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button