हिंदू कुल तिलक दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र बढ़ा रहें उनका ” ऑपरेशन घर वापसी अभियान”  200 लोगों को करवाया घर वापसी


रायगढ़। हिंदू कुल तिलक दिलीप सिंह जूदेव के बाद उनके पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ऑपरेशन घर वापसी को आगे बढ़ा रहे हैं। अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर वे धर्मांतरित हो गये हिंदुओ और आदिवासियों को हिन्दू धर्म में वापसी करवा रहे हैं। उन्होंने 200 हिंदुओ की घर वापसी करवाई है।



उनके उद्बबोधन के शब्द थे “जनजातीय  समाज ने सदैव विदेशी साजिशों और आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति की रक्षा की है l वे माँ भारती के असली योद्धा रहे हैं l इसीलिए उन्हें कमजोर करने के लिए सात समंदर पार से षड्यंत्रकारी ताकतों ने उन्हें धर्मांतरित करने की साजिश रची। उनकी घरवापसी राष्ट्र को मजबूत करने की एक अनुपम पहल है “

अपने संबोधन में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उक्त बातें कहीं और कोरवा समाज 56 परिवारों के पैर पखारकर कर सनातन धर्म में घर वापसी करवाई।


अपने पिताजी कुमार दिलीप सिंह जूदेव  के घर वापसी अभियान को निरंतरता देते हुए 17/03/24 को ग्राम पंचायत कुमरता विकास खंड धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ (छ. ग.) के आश्रित ग्राम बरघाट में पहाड़ी कोरवा जनजाति के 56 परिवार के लगभग 200 लोगों के पैर धो कर  मंत्रोचार के साथ हवन करवाकर  हिंदू कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घर वापसी करवाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  बिलासपुर पुलिस, यूनिसेफ एवं सीएसजे का सामूहिक प्रयास विधि के साथ संघर्षरत बच्चों के डायवर्जन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा


इस कार्यक्रम में कापू सहित आस पास के ग्रामवासी भी उपस्थित रहे , प्रमुख रूप से शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,  विनय पांडे, सतीस सिंह ,कपिल शास्त्री,जगजीत दास महंत,कमलेश राठिया,श्याम बिहारी शर्मा,तिलक राम सिदार और अनेक हिंदू कार्यकर्ता सामिल रहे।


   कार्यक्रम को संबोधित करते  हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा “अब धर्मांतरण बर्दास्त नहीं किया जाएगा।  उक्त कर्म में जो भी लिप्त पाया जाएगा उसे सजा भुगतने को तैयार रहना चाहिए। उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी” धर्मांतरण को देश के लिए खतरा बताते हुए उन्होंने बताया “अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगामी पीढियां हमें माफ नहीं करेंगी”। उन्होंने कहा “देश की आजादी के बाद जितने भी लोग धर्मांतरित हुए हैं उनकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए”।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.