🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर-पार्षदों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

अम्बिकापुर । नगर पालिक निगम अंबिकापुर पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में आज नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर विलास भोसकर ने नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने नव निर्वाचित महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं पार्षदों को बधाई देकर नगर विकास के लिए शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर के महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हम सब साक्षी बने, कार्यक्रम में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मंत्री रामविचार नेताम एवं सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं विधायकों की उपस्थिति में शपथग्रहण संपन्न हुआ। इस अवसर उन्होंने कहा कि महापौर एवं पार्षदों के लिए जनता से बहुत बड़ा विश्वास मिला है। हमारे महापौर और पार्षद जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे, हमने जो अटल विश्वास पत्र जारी किया था उसे हमारी सरकार पूरा करेगी।

  थालेसिमिया के मरीजों को रक्त दान कर सम्मानित हुई महिलाए रक्तदान वीरा सम्मान

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button