CG News:– अदालत की चौखट से फरार हुआ दुष्कर्म आरोपी, लापरवाही पर दो आरक्षक निलंबित

CG News:– पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, लेकिन पेशी के दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। इस बड़ी चूक के बाद एसपी ने सुरक्षा ड्यूटी में लगे दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

GPM जीपीएम। गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली गंभीर घटना सामने आई है। पेंड्रारोड न्यायालय में न्यायिक रिमांड के लिए पेश किए गए आरोपी गुलशन मांझी पुलिस की सुरक्षा से भागने में सफल हो गया। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात आरक्षक वीरेंद्र गर्ग और आरक्षक जगत ध्रुव को निलंबित कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोर्ट परिसर में हंगामा

सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपी को रिमांड कटने के बाद जेल दाखिल करवाने ले जा रही थी। तभी आरोपी ने अचानक झटका देकर पुलिसकर्मियों को गुमराह किया और मौके से फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात जवान उसकी गतिविधियों पर नजर रखने में नाकाम साबित हुए। आरोपी के भागते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पूरे जिले में हलचल बढ़ गई।

जांच में उजागर हुई लापरवाही

  CG:– “डिजिटल अरेस्ट” का झांसा देकर 68 वर्षीय बुजुर्ग से ठगे 57 लाख — अगला शिकार आप न बनें! जानिए साइबर ठगी के नए हथकंडे

एसपी सुरजन राम भगत ने घटना के तुरंत बाद जांच करवाई। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पाया गया कि आरोपी की निगरानी ढंग से नहीं की गई और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां रहीं। इस आधार पर दोनों आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया। एसपी ने साफ कहा कि अनुशासन और सुरक्षा पुलिस विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस की विशेष टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आसपास के सभी थानों को भी अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.