अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

किराए के मकान में 6.5 टन रेलवे पटरी बरामदः गैस कटर और सिलेंडर जब्त, आरोपी फरार

रेल कॉरिडोर की नई लाइन से जुड़ा मामला

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा, 8 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रेलवे ट्रैक की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के बाद अब जटगा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने एक किराए के मकान से भारी मात्रा में कटी हुई रेलवे पटरी बरामद की है। पुलिस ने मौके से करीब 6.5 टन यानी 6,480 किलोग्राम वजन की 36 नग रेलवे पटरी जब्त की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके अलावा पुलिस ने मौके से 4 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू गैस सिलेंडर, अन्य उपकरण और स्वराज माजदा वाहन भी बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मकान किराए पर लेने वाला युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पूरा मामला जटगा चौकी क्षेत्र के बरबसपुर गांव का है। पुलिस के अनुसार, गांव में आखिर लाल के पक्के मकान को राजू कुमार नामक युवक ने किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि राजू कुमार छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत चल रहे नई रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम ने किराए के मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां बड़ी मात्रा में कटी हुई रेलवे पटरी मिली। बरामद रेल पटरी का कुल वजन करीब 6.5 टन बताया गया है।

पुलिस को मौके से केवल रेलवे पटरी ही नहीं, बल्कि उसे काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं। जब्त सामान में 4 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू गैस सिलेंडर और अन्य औजार शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक स्वराज माजदा वाहन भी जब्त किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रेलवे पटरी को कहां से काटकर लाया गया था और इसे आगे कहां खपाने की तैयारी थी।

पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मकान किराए पर लेने वाला राजू कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रेलवे पटरी चोरी के पीछे अकेले उसकी भूमिका थी या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है।

  राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत जटगा क्षेत्र में नई रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस परियोजना के अलग-अलग कार्य निजी कंपनियों को दिए गए हैं। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद रेलवे पटरी निर्माण कार्य से ही संबंधित है या इसे किसी अन्य स्थान से चोरी करके यहां लाया गया था।

जटगा चौकी प्रभारी भीम यादव ने बताया कि पुलिस ने मौके से रेलवे का सामान बरामद किया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेलवे के संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। इसके साथ ही नई रेल लाइन का काम कर रही संबंधित कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया है, ताकि बरामद पटरी और अन्य सामान के संबंध में जानकारी हासिल की जा सके।

एक ही स्थान से करीब 6.5 टन रेलवे पटरी बरामद होने के बाद पुलिस को आशंका है कि यह किसी बड़े चोरी के नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में चोरी के माल को खपाने की संभावना को देखते हुए पुलिस मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रेलवे पटरी कहां से चोरी की गई, इसे काटने का काम कहां हुआ और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मुताबिक, जटगा चौकी के ग्राम बरबसपुर में पुलिस ने दबिश देकर किराए के मकान से करीब 6,480 किलोग्राम वजन की 36 नग रेलवे पटरी बरामद की है। मौके से 4 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू गैस सिलेंडर और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। फिलहाल मुख्य संदिग्ध राजू कुमार फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रेलवे पटरी चोरी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button