✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षासुरक्षा

सिंघिया में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 436 आवेदन, 92 का निराकरण

प्रधानमंत्री आवास की चाबी और प्रमाण पत्र वितरित, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सिंघिया स्थित हाई स्कूल मैदान में आज विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों से कुल 436 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 92 का निराकरण किया गया। शेष 344 आवेदन संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजे गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जाखड़, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री प्रताप मरावी, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण मरकाम, जनपद सदस्य श्रीमती सरस्वती जायसवाल, श्री चतुर भुवन नायक एवं श्री कन्हैया चौहान तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मनोज कुमार बंजारे की उपस्थिति में हुआ।

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री खगेश निर्मलकर ने शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से विभागीय स्टॉलों पर अधिकारियों को अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन देने तथा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। अतिथियों ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी तथा जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र प्रदान किए। राजस्व संबंधी प्रकरणों पर भी कार्रवाई की गई। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, वन और खाद्य विभाग के स्टॉलों पर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button