🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

बिहार के रेड लाइट एरिया से छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिगों का रेस्क्यू

रायपुर । छत्तीसगढ़ से मानव तस्करी के एक सनसनीखेज मामले में 41 नाबालिग लड़कियों को बिहार के रोहतास जिले के रेड लाइट एरिया से बचाया गया। पुलिस ने इस ऑपरेशन में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में नृत्य का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलते थे। पीड़ितों को दो साल से अधिक समय से यौन शोषण का शिकार बनाया जा रहा था।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रोहतास के रेड लाइट एरिया में छापा मारा गया, जहां इन लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया था। गिरफ्तार किए गए दलाल गरीब और असहाय लड़कियों को 30 से 40 हजार रुपये का लालच देकर फंसाते थे और फिर उन्हें रेड लाइट एरिया में बेच देते थे। जहां उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता था।

 

रोहतास एसपी की विशेष टीम द्वारा किए गए इस बचाव अभियान के बाद, सभी 41 नाबालिग लड़कियों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति में स्थानांतरित कर दिया गया है। जहां उनकी सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है, और लड़कियों को उनके परिवारों तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस को इस मामले में एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button