🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशरायपुर🏙️ राज्य व शहर

CG Teacher News:– पढ़ाने के साथ  स्कूल के पास के आवारा कुत्तों की भी निगरानी करेंगे शिक्षक,डीपीआई से आदेश जारी

CG Teacher News:– आवारा कुत्तों की निगरानी और संबंधित निकायों को सूचित करने के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्कूल परिसरों में इन कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए संस्था प्रमुखों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

Raipur रायपुर। प्रदेश में आवारा कुत्तों के प्रबंधन से जुड़ी कार्यवाहियां अब शिक्षकों की देखरेख में की जाएंगी। लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ने इस संबंध में समस्त जिला शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षा संभाग कार्यालयों को आदेश जारी किया है, जिसमें प्रत्येक स्कूल के संस्था प्रमुखों को नोडल अधिकारी बनाकर यह जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश में सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर की गई सुनवाई और उसके आदेश की समीक्षा की बात शामिल है। आदेश के तहत तीन महत्वपूर्ण बिंदु भी तय किए गए हैं। इनमें सबसे पहले, प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य/संस्था प्रमुख को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा, जो स्कूल परिसर के आस-पास घूम रहे आवारा कुत्तों की जानकारी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगर निगम के डॉग क्रैचर नोडल अधिकारी को देंगे।
दूसरे, शाला प्रमुख स्थानीय निकायों के सहकार्य से आवारा कुत्तों के स्कूल परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।
तीसरे, यदि किसी छात्र को किसी आवारा कुत्ते द्वारा काटा जाता है, तो उसे त्वरित उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
डीपीआई ने गुरुवार को
यह आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आवारा कुत्तों के नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाई जा सके।

Advertisement Carousel

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button