कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षा

भवानी मंदिर के पास बनेगी पचरी, नरेन्द्र देवांगन ने किया कार्य का शुभारंभ

कोरबा, 24 नवम्बर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 कोहडिया अंतर्गत जोगिया डेरा स्थित भवानी मंदिर बस्ती में विकास कार्यों को गति देते हुए पचरी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सीएसआर मद से 6 लाख 50 हजार रुपये की लागत से प्रस्तावित इस निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्रीफल तोडकर किया। इस निर्माण कार्य से बस्ती के स्थानीय रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर जनसुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

पचरी निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को दैनिक आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। वार्ड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व, उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा प्रभारी मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया गया। स्थानीय स्तर पर जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, सहयोगी कार्यकर्ता, मोहल्ले के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि वार्ड का समग्र विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button