🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

बालिका से दुष्कर्म व मारपीट मामले में आरोपी को हुई 30 साल की सजा

कोरबा 19 अगस्त। कोरबा के फास्टट्रैक कोर्ट ने एक बालिका से दुष्कर्म कर अमानवीय तरीके से मारपीट कर चोट पहुंचाने के मामले में आरोपी को 30 साल की सश्रम सजा सुनाई है। इसके साथ ही 1000 रुपए का अर्थदंड लगाया है। इसकी अदायगी न करने पर तीन साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुनील मिश्रा ने पैरवी की।

Advertisement Carousel

कोरबा के अपर सत्र न्यायाधीश फास्टट्रैक सीमा प्रताप चंद्रा के कोर्ट ने प्रकरण क्रमांक 37/2025 ने यह सजा सुनाई। बालकोनगर पुलिस ने वर्ष 2025 को यह प्रकरण 26 वर्षीय आरोपी सरना सिंकू पिता शंकर सिंकू निवासी लालघाट गुंडा मोहल्ला के खिलाफ दर्ज किया था। 18 अगस्त 2026 को संपूर्ण सुनवाई के बाद मामला निर्णित हुआ। बताया गया कि घटना दिवस को 12 वर्षीय बालिका को अपने घर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पूरा मामला लैंगिक हमले से जुड़ा हुआ था। 9 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे पीड़िता को आरोपी ने बहलाया-फुसलाया और अपने घर लालघाट ले गया। वहां पर आरोपी के द्वारा मारपीट की गई और उसके मुंह को बंद कर दिया गया। बाद में उसने अमानवीय व्यवहार करते हुए धमकी भी दी। इस दौरान बालिका के एक परिजन के अचानक पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गया। बाद में पीडिता ने अपनी मां को पूरी जानकारी साझा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  1 फरवरी से शूरू होगा ऐतिहासिक और पारंपरिक कर्णेश्वर मेला,आस्था की डुबकी लगाने उमड़ेंगे श्रद्धालु,

बालकोनगर पुलिस ने शिकायत पर धारा 115 (2), 65(2) और 4-पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल की। एमएलसी रिपोर्ट में सभी चीजें सत्य पाई गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पीडिता का बयान कराया गया। पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को 10 जुलाई 2025 को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एपीपी मिश्रा ने बताया कि कोर्ट ने प्रकरण को अत्यंत गंभीर श्रेणी का माना और आरोपी की हरकतों को हद दर्जे का पाते हुए 30 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button