🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
बड़ी ख़बर

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर BPCL का स्पष्टीकरण, कहा—देश में पर्याप्त ईंधन भंडार

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) ने स्पष्ट किया है कि ऐसी खबरें पूरी तरह निराधार हैं। कंपनी ने कहा है कि भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

बीपीसीएल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी बयान में कहा कि कंपनी पूरी तरह से परिचालन में है और देशभर में पेट्रोल व डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। साथ ही कहा गया है कि ईंधन की उपलब्धता को लेकर किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

कंपनी के अनुसार भारत में ईंधन आपूर्ति की पूरी श्रृंखला सामान्य रूप से काम कर रही है और कहीं भी कमी जैसी स्थिति नहीं है। इसलिए लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

BPCL ने यह भी कहा कि ऊर्जा आपूर्ति और देश की एनर्जी सिक्योरिटी को बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को ईंधन की उपलब्धता में किसी तरह की परेशानी न हो।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button