कृषि-कृषककोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षा

पाली, निरधी और कुलहरिया सहित कई उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी शुरू

विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान

कोरबा, 15 नवंबर 2026/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला शुरू हो गया है। आज पाली, परसदा, निरधी, डोड़की और कुलहरिया धान उपार्जन केंद्रों में भी खरीदी प्रारंभ हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पाली उपार्जन केंद्र में पाली-तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान का सम्मान किया और उपस्थित किसानों को खरीदी शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनपद सदस्य, सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि और केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

निरधी उपार्जन केंद्र में समिति के श्री संतोष यादव, श्री सुंदर पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खरीदी शुरू की गई। ग्राम पोलमी निवासी किसान श्री संतोष साहू ने पहले दिन 51.60 क्विंटल धान बेचा।

कुल्हरिया उपार्जन केंद्र में जनपद सदस्य श्री वेद प्रताप सिंह कोराम, सरपंच श्रीमती सोन कंवर उईके, समिति प्रबंधक श्री सुधीर प्रसाद धुर्वे और फड़ प्रभारी श्री भगवान सिंह पेंद्रो सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में खरीदी का शुभारंभ हुआ। ग्राम बुढ़ापारा निवासी किसान श्री राजेंद्र कुमार यादव, पिता श्री बनसलाल यादव, ने टोकन कटाकर 15.20 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने कहा कि पहले दिन धान बेचकर उन्हें खुशी हुई है और शासन के निर्णय से छोटे किसानों को लाभ मिलेगा।

  आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया कोरबा, जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और विकसित भारत का लिया संकल्प

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button