✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

पसान सर्किल में हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, फसलो को किया तहस-नहस

कोरबा, 3 अक्टूबर। कटघोरा वनमंडल के पसान सर्किल में हाथियों ने भर्रापारा, कुम्हारीसानी, बोकरामुड़ी व तराईनार में फिर चौतरफा उत्पात मचाते हुए बड़ी मात्रा में ग्रामीणों के फसल को तहस-नहस कर दिया है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार 52 हाथियों का दल इन दिनों पसान सर्किल के तराईनार जंगल में डेरा डाले हुए है। बताया जाता है कि दल में मौजूद हाथी दिनभर जंगल में विश्राम करने के बाद शाम होते ही सक्रिय होते हैं और अलग-अलग झुंड में बंटकर आसपास के गांवों में पहुंचकर वहां खेतों में लगे धान की फसल को रात भर चरने व पैरों से रौंदने के बाद सुबह होने से पहले जंगल लौट जाते हैं और फिर एक साथ विश्राम करने लगते हैं। यह सिलसिला क्षेत्र में कई दिनों से चल रहा है। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीती रात हाथियों का दल एक बार फिर सक्रिय हुआ और क्षेत्र के चार गांवों में पहुंचकर खेतों में लगे धान की फसल को तहस-नहस कर दिया।इधर कोरबा वनमंडल के करतला परिक्षेत्र में 4 हाथी अभी भी विचरण कर रहे हैं। यह हाथी कल दिन भर कोटमेर क्षेत्र में घुमने के बाद रात होते ही वहां से आगे बढ़े और पुनरू बड़मार गांव में पहुंचकर उत्पात मचाने लगे। इस दौरान हाथियों ने खेतों में लगे फसल को नुकसान पहुंचाया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button