Big newsIAS/IPSहादसा

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 की मौत: भाई-दूज मनाकर लौट रहे पिता और बेटा-बेटी ने तोड़ा दम; 2 की हालत गंभीर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के बनियाश गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में एक पिता और उसके दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। तीनों भाई-दूज का त्योहार मनाने के बाद अपनी बहन के घर ग्राम डोंगरिया से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पिता और दो बच्चों की हादसे में मौत

जानकारी के अनुसार, एक बाइक (एसपी साइन) क्रमांक CG25S1075 पर बेमेतरा जिले के रहने वाले भूपेंद्र कश्यप (40), उनकी बेटी ऋतु कश्यप (15) और बेटा पंकज कश्यप (12) सवार थे। तीनों भाई-दूज मनाकर ग्राम डोंगरिया से अपने गांव बनराका लौट रहे थे। इसी दौरान बनियाश गांव के पास उनकी बाइक दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे में पिता और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

  नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

दूसरी बाइक पर सवार युवक की भी गई जान

दूसरी बाइक पल्सर क्रमांक CG9JG2750 पर कबीरधाम जिले के नवघटा निवासी भावेश सिन्हा (20), तोमन मरावी (18) और भानुप्रताप सिंह (17) सवार थे। दुर्घटना में भावेश सिन्हा की भी मौत हो गई, जबकि तोमन मरावी और भानुप्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

एंबुलेंस और डायल 112 की टीम पहुंची मौके पर

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं, चारों मृतकों के शवों को अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया है।

हादसे के बाद परिवारों में पसरा मातम

भाई-दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रहे पिता और उनके दोनों बच्चों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक की मौत से नवघटा गांव में भी मातम पसरा हुआ है। रणवीरपुर चौकी क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button