🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़मौसमसमस्यासुरक्षा

जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के पास निकला 5 फीट लंबा कोबराः गड्ढे के पानी में बैठा था, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचाया

कोरबा 15 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अस्पताल परिसर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पोस्टमार्टम हाउस के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान करीब 5 फीट लंबा भारतीय काला नाग (कोबरा) निकल आया। सांप को देखते ही निर्माण स्थल पर काम कर रहे कर्मचारियों में डर फैल गया और वे काम छोड़कर सुरक्षित दूरी पर चले गए।

Advertisement Carousel

जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक कोबरा दिखाई दिया। लोगों को देखकर सांप पास में बने एक गड्ढे के पानी के अंदर जाकर बैठ गया। पानी में छिपे होने के कारण उसे देखना और बाहर निकालना काफी मुश्किल था। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी जानकारी सुपरवाइजर देव यादव को दी। इसके बाद उन्होंने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख एवं वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी से संपर्क किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पानी के अंदर बैठे कोबरा को निकालने के दौरान विशेष सावधानी बरती गई, ताकि सांप और आसपास मौजूद लोगों को कोई नुकसान न हो। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने करीब 5 फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसे थैले में रखा। कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद कर्मचारियों और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में सांप को उसके प्राकृतिक रहवास यानी घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

  छत्तीसगढ़ की पांचों शक्तिपीठों का चार धाम की तर्ज़ पर किए जाएंगे विकसित,

रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सांप पर्यावरण और प्रकृति के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सही समय पर सूचना देने और सावधानी बरतने से इंसान और वन्यजीव दोनों की जान बचाई जा सकती है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button