बुकिंग सुपरवाइजर 14 लाख के गबन के आरोपी में गिरफ्तार

जगदलपुर । जगदलपुर रेलवे स्टेशन के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर केएसके पटनायक रेलवे की ऑडिट में वे 14 लाख रुपए का हिसाब नहीं दे पाए जिसके बाद विशाखापट्टनम से विजिलेंस की टीम पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए नाइट एक्सप्रेस के माध्यम से अपने साथ विशाखापट्टनम लेकर गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल केएसके पटनायक टिकटों के पैसों को बैंक में जमा नहीं करवा रहे थे बल्कि इस रकम को अपने पास में रखकर बैंक की फर्जी रसीद ही बुक्स में दर्शा रहे थे। वहीं जब ऑडिट की टीम ने जनरेट किए गए टिकट, उनकी राशि और रेलवे के खातों में जमा की गई राशि के साथ रेलवे के बैंक खाते की स्टेटमेंट का मिलान किया तो इसमें उन्हें गड़बड़ी मिली।

 

इसी गड़बड़ी को पड़कर उन्होंने विलिजेंस विभाग को इसकी सूचना दी थी। जगदलपुर रेलवे स्टेशन में गबन का ऐसा पहला मामला सामने आया है। बुकिंग सुपरवाइजर के रूप में केएसके पटनायक बस्तर के सभी रेलवे स्टेशनों के टिकट बुकिंग सेगमेंट के प्रमुख हैं।

Live Cricket Info