अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

कटघोरा में तीन गोदामों पर प्रशासन का छापा, 250 बोरी अवैध धान जब्त

कोरबा, 7 नवम्बर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले बिचौलियों के अवैध भंडारण और धान खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कटघोरा में तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 250 बोरी मोटा धान जब्त किया गया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान दिलीप अग्रवाल के गोदाम से 75 बोरी, यतीश जायसवाल के गोदाम सह मकान से 50 बोरी और पवन अग्रवाल के गोदाम से 125 बोरी मोटा धान बरामद किया गया। तीनों स्थानों से जब्त धान की कुल मात्रा 250 बोरी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा जिले में 15 नवंबर से पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होनी है। इसके पहले प्रशासन ने अवैध रूप से धान जमा करने वालों पर निगरानी बढ़ा दी है। आशंका है कि बिचौलिए किसानों के नाम पर समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिए पहले से धान का भंडारण कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों को रोकने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।

  कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे में दुर्घटना के बाद राहत कार्य में देरी पर NHAI ने एजेंसी पर लगाई 10 लाख की पेनाल्टी

जब्त धान के मामले में मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। अवैध भंडारण, परिवहन और खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जांच दल में कटघोरा तहसीलदार सूर्य प्रकाश केसकर, मंडी सचिव नारायण पटेल, मंडी सब इंस्पेक्टर आकाश भारद्वाज और दिनेश कुमार शामिल रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button