✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षासुरक्षा

अजगरबहार सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकरण

पेंशन स्वीकृति आदेश, आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट और अन्य योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को प्रदान किए गए

कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरबहार में आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को शासन की 26 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में मांग और शिकायत से संबंधित कुल 107 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 66 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष 41 आवेदन आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिविर में विभिन्न विभागों ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। जनपद पंचायत कोरबा की ओर से ग्राम सोनपुर की शुकवारा बाई, प्रेमसाय और कौशिल्या बाई/दौलतराम सहित तीन हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के चार मरीजों को फूड बास्केट और पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने तीन महिलाओं की गोदभराई तथा तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत दो दीदियों को डेमो चेक और लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। राजस्व विभाग ने किसानों को किसान किताब तथा पात्र हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीण कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।

  खरमास 15 मार्च से शुरू, मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, श्रम, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पशुधन विकास तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विषय में भी जानकारी साझा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय कुमार राय और तहसीलदार श्री बजरंग साहू ने शिविर में रक्तदान किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button