कृषि-कृषककोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

जल संसाधन विभाग ने धान की फसल के लिए दिया पर्याप्त पानी

कोरबा, 11 अक्टूबर। कोरबा और पड़ोसी जिले में खरीफ सीजन की धान फसल और अन्य विस्तार के लिए लोगों को पर्याप्त पानी देने की व्यवस्था जल संसाधन विभाग ने की है। वर्तमान में एलबीसी और आरबीसी के माध्यम से किसानों को पानी उपलब्ध कराना जारी है।
हालांकि वर्ष 2026 के रैनी सीजन में औसत से कहीं ज्यादा बारिश हुई। इससे आवश्यकताएं पूरी हुई है।

दूसरी ओर कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि से समस्याएं भी पैदा हुई। कई स्तर पर नुकसान भी हुआ। इन सबके बावजूद धान की फसल की प्रकृति ऐसी है, जिसके लिए ज्यादा पानी जरूरी होता है। सिंचाई विभाग के पास आई मांग और मौके की स्थिति के आधार पर वर्तमान में नहरों से पानी रिलिज किया गया है। मकसद यह है कि किसी भी कारण से शिकायत का मौका ना रहे। विभाग ने अपने मैदानी अमले के जरिये आसपास के क्षेत्र में दोनों नहरों से छोड़े जा रहे पानी को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। इस आधार पर नहरों के किनारे रहने वाले लोगों को सावधान किया गया है। विशेष तौर पर बच्चों को नहर के करीब नहीं जाने को कहा गया है ताकि अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button