UPSC CSE Result:– यूपीएससी सिविल सेवा का रिजल्ट जारी, राजस्थान के डॉक्टर अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवाओं की भर्ती के लिए ली जाने वाली सिविल सेवा भर्ती परीक्षा यूपीएससी सीएसई–2025 का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। राजस्थान के रहने वाले डॉक्टर अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में टॉप किया है। इस परीक्षा के माध्यम से आईएएस, आईपीएस,आईएफएस,आईआरएस समेत केंद्र सरकार की सेवाओं के लिए भर्ती की जाती है।

सिविल सेवा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को हुई थी। जिसके परिणाम दस जून को आए थे। कुल दस लाख अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा दिलाई थी। मुख्य परीक्षा के लिए 14161 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए थे। मुख्य परीक्षा 22 से 31 अगस्त तक हुआ था। मुख्य परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार के लिए 2736 उम्मीदवार चयनित हुए थे। पांच जनवरी से 27 फरवरी तक साक्षात्कार का आयोजन हुआ जिसके बाद आज 6 मार्च को परिणाम आए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिणामupsc.gov.in पर देखें जा सकते हैं। कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अंतिम चरण मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया गया है। 15 दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक यूपीएससी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में पहला स्थान लाकर टॉप किया है। अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान न्यूक्लियर पॉवर प्लांट में साइंटिस्ट है और माता मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। अनुज ने एम्स मेडिकल कॉलेज जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री 2023 में पूरी की है। उन्होंने सेल्फ स्टडी कर यूपीएससी निकाली है।

  कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर आईटी का छापा, कई कारोबारी भी निशाने पर

टॉप टेन सूची

1.अनुज अग्निहोत्री IAS
2
राजेश्वरी सुवे एम IAS
3
आकांक्ष धुल IAS
4
राघव झुनझुनवाला IAS
5
ईशान भटनागर IAS
6
जिन्निया ऑरोरा IAS
7
. आर. राजाह मोहईद्दीन IAS
8
पक्षल सेक्रेट्री IAS
9
आस्था जैन IAS
10
उज्ज्वल प्रियंक

Live Cricket Info