छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन में दो पॉकेटमार गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच उपद्रव मचाने और चोरी की योजना बना रहे दो आदतन पॉकेटमारों को पकड़ने में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम को सफलता मिली है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार, रेलवे सुरक्षा बल रायपुर के निर्देशन में 14 दिसंबर को हुई। मंडल टास्क टीम, आरपीएफ पोस्ट रायपुर, और जीआरपी रायपुर ने प्लेटफार्म संख्या 5 के फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के नीचे गश्त और जांच के दौरान समय 12:00 बजे संदिग्ध स्थिति में खड़े दो व्यक्तियों को पकड़ा।

 

 

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे यात्रियों के मोबाइल और पर्स चोरी करने की मंशा से स्टेशन पर आए थे। उनके नाम और पते इस प्रकार हैं:

 

 

 

सत्य प्रकाश भारती उर्फ आशीष (20 वर्ष) – निवासी राम नगर, रेवा किराना स्टोर गली, थाना गुढियारी, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।

लकेश्वर प्रसाद साहू उर्फ लक्की (32 वर्ष) – निवासी ग्राम खटिया पाटी, पुराना सचिव पारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़)।

 

 

 

जीआरपी थाना रायपुर ने दोनों के खिलाफ ईस्तगासा क्रमांक 67/24 के तहत धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को 14 दिसंबर 2024 को एसडीएम न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

  भक्ति और उत्साह: हरदीबाजार क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पूरी की पवित्र चारधाम यात्रा

 

यह गिरफ्तारी रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और गश्त को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को देने की अपील की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button