छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG: news:– भाजपा नेता की सुरक्षा में लगे पुलिस जवान ने उन पर तानी राइफल, दूसरे पुलिसकर्मी ने बंदूक छीन बचाई जान, हुआ निलंबित देखिए वीडियो..

Dantewada news:– भाजपा नेता की सुरक्षा में लगे पुलिस जवान ने उन पर नशे की हालत में राइफल तान दिया। आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

Dantewada दंतेवाड़ा। भाजपा नेता की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में आकर उन पर बंदूक तान दिया। वह राइफल लोड कर फायरिंग की कोशिश भी करने लगा। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दूसरे जवान ने किसी तरह बंदूक छीन कर उनकी जान बचाई। उच्च अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद पुलिस आरक्षक का मुलाहिजा करवा उसे निलंबित कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीजापुर जिले के भोपालपटनम निवासी भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री बिलाल खान को नक्सलियों से खतरे के मद्देनजर दो सुरक्षा गार्ड दिए गए हैं। शनिवार सुबह सुरक्षा ड्यूटी में तैनात नागेश टिंगे ने नशे की हालत में उनसे अभद्रता की। इस दौरान परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे और घर में अकेले बिलाल खान सोए हुए थे। इस दौरान नशे की हालत में नागेश टिंगे उन्हें लाल करते हुए घर से बाहर आने के लिए धमकाने लगा। वह चिल्लाता हुआ कहता रहा कि बड़ा वीआईपी बनाता है। इसके साथ ही उसने भाजपा नेता को मारने के लिए राइफल लोड करना शुरू कर दिया। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दूसरे जवान ने किसी तरह उससे राइफल छीना।

  सट्टा सिंडिकेट और वर्दी का खेल! महादेव एप कांड में IPS अफसर फंसे, अब दिल्ली-रायपुर में चल रही पोस्टिंग की सेटिंग!

पूरे घटना की जानकारी बिलाल खान ने भोपालपटनम थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी जब मौके पर पहुंचे तब जवान ने उनसे भी हुज्जत करते हुए अभद्रता की। पुलिसकर्मी जवान को किसी तरह से पकड़ कर अस्पताल ले गए और डाक्टरी मुलाहिजा करवाया। नशे की हालत में ड्यूटी करना पाए जाने पर उसे पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि भाजपा की सरकार आने के बाद भाजपा नेताओं के नक्सलियों द्वारा किए जा रहे टारगेट किलिंग को देखते हुए बिलाल खान को थाने से सुरक्षा के लिए दो जवान उपलब्ध करवाए गए थे। इनमें से एक जवान काफी लंबे समय से तैनात था। जिसे बदलते हुए कल ही आरक्षक नागेश टिंगे को सुरक्षा ड्यूटी में भेजा गया था। वहीं घटना के बाद बिलाल खान ने भाजपा के बड़े नेताओं को घटना की जानकारी देते हुए रायपुर रवानगी डाल दी है जहां वे गृहमंत्री विजय शर्मा को पूरी घटना से अवगत करवाएंगे।

वीडियो

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button