🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

महाकुंभ जा रही कार पुलिया से गिरी, दो लोगों की मौत, चार घायल

कोंडागांव । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक कार पुलिया से नीचे गिर गई जिससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कार सवार लोग कर्नाटक के बेंगलुरु से महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि दुर्घटना आज सुबह लगभग 6:45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के बोरगांव के पास हुई। अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु से एक परिवार के सदस्य दो कारों में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। कार जब बोरगांव के पास पहुंची तब मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर एक छोटी पुलिया से नीचे गिर गई और एक पेड़ से जा टकराई।

 

 

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।’’ अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति ने एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। बाद में पुलिस ने शवों और घायलों को फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button