छत्तीसगढ़
जवानों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 15 जवान घायल, 4 की हालत गंभीर, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर
नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ अंतागढ़ – नारायणपुर मार्ग में कुम्हारी गांव के पास BSF जवानों से भरी 407 मेटाडोर वाहन पलट गई है। जिसमे करीब 15 जवान घायल हुए है। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जिनमे 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हे एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। वहीं नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे है।
Live Cricket Info

