देश-दुनिया

कपड़े उतारे, प्राइवेट पार्ट दिखाया… बेंगलुरु में F&B की महिला कर्मी ने HR मैनेजर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

बेंगलुरु। बेंगलुरु में केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काम करने वाली एक फूड एंड बेवरेज सर्विस कंपनी के एचआर मैनेजर के खिलाफ महिला कर्मचारी के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने इस साल मई में एयरपोर्ट पर कंपनी के कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट में काम शुरू किया था। उसने आरोप लगाया कि एचआर मैनेजर उसका मोबाइल फोन ले लेता था और उसे चेक करता था, उसे दूसरों से बात करने से रोकता था, और जोर देता था कि वह उसे अपने सीने पर बना टैटू दिखाए।

पीड़िता को कमरे में बुलाया

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित 24 सितंबर से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था और उसकी निजता का उल्लंघन कर रहा था। आरोप है कि 30 सितंबर को उसने कथित तौर पर उसे काम की जगह पर एक कमरे में बुलाया, अपने कपड़े उतारे और अपने निजी अंग दिखाए। साथ ही उस पर भी ऐसा ही करने का दबाव डाला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कमरे से बाहर निकल गई, अपने दोस्तों को घटना के बारे में बताया और उनसे सलाह ली। इसके बाद, उसने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपित एचआर मैनेजर को नोटिस जारी किया और उसका बयान दर्ज किया।

  महाराष्ट्र के रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा, डूबने से 8 छात्रों की मौत

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button