🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
देश-दुनिया

सचिन पायलट की मौजूदगी में चंडीगढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज, चन्नी और वड़िंग समेत सभी नेता होंगे एकजुट

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस के रोष प्रदर्शन में पहुंचेंगे। सचिन पायलट के साथ ही पंजाब कांग्रेस के लिए यह कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ एकजुटता की परीक्षा भी है। पायलट की अगुआई में मंगलवार को चंडीगढ़ में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक मार्च निकाला जाएगा। गुलजार सिंह की मौत के मामले में कांग्रेस कैबिनेट मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने और पूरे मामले में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करने मांग कर रही है। सचिन पायलट की अगुआई में पंजाब कांग्रेस के सभी बड़े नेता लंबे समय के बाद एक मंच पर दिखाई देंगे।

Advertisement Carousel

सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से रोष प्रदर्शन शुरू होगा। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रोष मार्च में शामिल होने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा, डा. राजकुमार वेरका समेत अन्य नेताओं के भी पायलट के साथ प्रदर्शन में शामिल होने की इंटरनेट मीडिया पर पुष्टि की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पायलट के सामने क्या है सबसे बड़ी चुनौती?

दरअसल, एक जुलाई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चुनाव समितियों के गठन के बाद से चन्नी और वड़िंग खेमों के बीच मतभेद खुलकर सामने आए थे। संगठन में बदलाव और चुनावी समितियों में भूमिका को लेकर दोनों पक्षों के बीच खींचतान रही।

  ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने बंद की तेल पाइपलाइन, ईरान पर शक

पूर्व प्रभारी भूपेश बघेल को हटाकर पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद दोनों खेमों के नेताओं के सुर बदले हैं। पायलट के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश कांग्रेस को एकजुट कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को गति देना है।

राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले पायलट का यह दौरा संगठन को एक मंच पर लाने और आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के संघर्ष को धार देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। रोष प्रदर्शन में 10 से 15 हजार के बीच समर्थक पहुंचेंगे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button