देश-दुनिया

अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी गुरुवार से लागू होगी। यह निर्णय किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने और ईंधन के खर्च में बढ़ोतरी के कारण किया गया है।

बुधवार को जारी एक बयान में, अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार से दूध की कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। एनसीआर में सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने भी दाम दो से चार रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं, जो गुरुवार से लागू होंगे। मदर डेयरी ने एक बयान में कहा कि इनपुट और परिचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम में यह बदलाव करना जरूरी हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सहकारी संस्था जीसीएमएमएफ और मदर डेयरी ने इससे पूर्व इस साल मई में दूध की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की थी। जीसीएमएमएफ ने पूरे भारत में बेचे जाने वाले ताजे पाउच दूध (विभिन्न प्रकार/पैक) के दामों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

  मैंगलोर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स यूनिट में धमाका, एक व्यक्ति की मौत; आठ घायल

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button