🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम : कोटा विधानसभा क्षेत्र में हजारो लोगों ने योजनाओं का लिया लाभ


बिलासपुर – विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन कोटा विधानसभा क्षेत्र में किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए।
डीकेपी स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रबल प्रताप जूदेव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। एसडीएम कोटा पियूष तिवारी एवं सीईओ युवराज सिन्हा द्वारा आये आतिथियो का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे मे बताया गया। इसी कड़ी मे तय समयनुसार दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री का लाइव उदबोधन कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जिसे कार्यक्रम मे आये हुए अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़े ध्यान से सुना।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि श्री जूदेव द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत विभागीय सामग्र हितग्राहियो को दिया गया। योजनाओं का लाभ मिलने से हितग्राही बहुत खुश हुए। कार्यक्रम स्थल पर विकासखंड कोटा के समस्त विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार हेतु स्टॉल लगाया गया था, जहां हितग्राहियो ने योजनाओ से लाभ लेने हेतु आवेदन दिया ।
जूदेव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में 4 हज़ार से ज्यादा लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही विकासखंड कोटा के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे सीईओ श्री युवराज सिन्हा द्वारा विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम मे पधारे समस्त जन प्रतिनिधि एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button