आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारराजकाजसड़क सुरक्षा

दशहरे पर्व पर कटघोरा नगर में भारी वाहनों पर हो प्रतिबंध – राजेश यादव

कटघोरा । नगर कटघोरा में तीज त्योहारों पर नहीं बल्कि साल भर भारी वाहन प्रवेश पर प्रतिबंध लगे। नगर कटघोरा में इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब हॉस्पिटल चौक के पास गणेश प्रतिमा लाया जाता है या उसको बिदाई किया जाता है तो लगभग दस हजार लोग उपस्थित रहते है और प्रतिदिन हजारों की संख्या में आरती पूजा अर्चना के लिए शामिल होते है। अब तो नगर के 9 स्थानों (तहसील प्रांगण, नवागांव, आदर्श दुर्गा पंडाल एसबीआई के पास,मोह लाइन भा_ा,गायत्री मंदिर ( पूर्व बेसिक प्राथमिक स्कूल के पास)पुरानी बस्ती चांदनी चौक, पुरानी बस्ती दुर्गा मंदिर, बाजार मोहल्ला एवं कारखाना में दुर्गा की पूजा अर्चना किया जा रहा है।

नगर कटघोरा में विगत 55 वर्षों से अधिक समय से दुर्गा माता की स्थापित किया जा रहा है। इतिहास गवाह है नगर में कि सबसे पहले पुरानी बस्ती राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में दुर्गा स्थापित किया गया था।कम से कम प्रति दुर्गा पंडाल में प्रतिदिन तीन से पांच सौ तक श्रद्धालु गण उपस्थित रहते है और एक पंडाल से दूसरे पंडाल दुर्गा माता के दर्शन के लिए भी जाते है। तो बिजी हो जाता है। जैसे जैसे दशहरा नजदीक आते जाता है वैसे वैसे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते जाती है। दशहरे के दिन तो (पिछले वर्ष )लगभग 5 स्थानों में भोग भंडारा प्रसाद वितरण किया गया था जिसमें ग्रामीण लोग कई हजारों के संख्या में उपस्थित रहते है और रोड व्यस्त हो जाता है।रात्रि को दशहरे का कार्यक्रम रावण दहन के बाद कार्यक्रम के बाद वापस लौटते है। दशहरे के दिन लगभग दस से पंद्रह हजार की भीड़ रहती है। प्रतिवर्ष पुलिस विभाग द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था भी किया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG:सीएम कांफ्रेंस का इम्पेक्ट-मादक पदार्थों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का चौतरफा प्रहार

नगर के अंदर भारी वाहन प्रवेश पर अमित जायसवाल ( विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका कटघोरा) ने कहा कि अभी वर्तमान समय में भारी वाहन प्रवेश हो रहा है। नगर कटघोरा में 9 स्थानों में दुर्गोत्सव की पूजा अर्चना हो रही है जिसमें सभी पंडालों में सैकड़ों की संख्या में पूजा अर्चना के समय भीड़ रहती है। श्रद्धालु गण एक दुर्गा पंडाल से दूसरे दुर्गा पंडाल दुर्गा माता के दर्शन के लिए जाते है। इसमें नगर के लोग तो दर्शन के लिए जाते है परंतु इससे अधिक श्रद्धालु कटघोरा के आसपास 100 ग्राम से अधिक कई हजार श्रद्धालुगण माता दर्शन के लिए आते है। नगर भीड़ भाड़ में व्यस्त होने के कारण भारी वाहनों का प्रवेश निषेध हो। राजेश यादव प्रदेश स्तरीय झुग्गी झोपड़ी के नेता ने प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान कहा कि नगर कटघोरा में भारी वाहनों पर तत्काल प्रतिबंध लगनी चाहिये। हजारों की संख्या में लोग दुर्गा माता एवं दशहरे पर्व पर आते है।

थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने चर्चा के दौरान कहा कि कटघोरा के तीनों बाय पास मार्ग चौक में पुलिस की तैनाती किया गया है ताकि कोई भारी वाहन नगर में प्रवेश न करे। कोई भारी वाहन तभी प्रवेश करेगा जब कोई सामान लेकर दुकान या आवश्यक चीज लाएगा।अन्यथा बायपास से होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button