छत्तीसगढ़

भटगांव में लो-वोल्टेज से लोग परेशान, विद्युत विभाग से समाधान की उम्मीद…

भटगांव । ग्रीष्मकाल के शुरुआती दौर में ही विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। लो-वोल्टेज की समस्या न केवल पेट्रोल पंपों को प्रभावित कर रही है, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्र भी इससे बुरी तरह जूझ रहे हैं। पिछले पंद्रह दिनों से लगातार लो-वोल्टेज ने लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त कर दी है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भटगांव विद्युत केंद्र से जुड़े ग्रामीण इलाकों में गर्मी से पहले ही बिजली की आपूर्ति कमजोर हो गई है। इससे आम नागरिकों के अलावा पेट्रोल पंप संचालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ईश्वर चंद्रा पेट्रोल पंप के संचालक कृष्ण कुमार चंद्रा के अनुसार, सलौनीकला और चिकनीडीह सहित कई गांवों में बिजली का वोल्टेज बहुत कम हो गया है, जिससे बोरिंग मशीनें भी ठप हो गई हैं। गिरवानी स्थित उनके पेट्रोल पंप पर भी पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल रहा, जिससे ग्राहकों को सही तरीके से ईंधन उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में उन्हें डी.जी. सेट का अधिक उपयोग करना पड़ रहा है।

 

विद्युत विभाग को दी गई शिकायत

कृष्ण कुमार चंद्रा ने बताया कि उन्होंने लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) और सहायक अभियंता (AE) को भी सूचित किया, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

  सरकारी स्कूल का सच : किताबों की जगह बाल्टियां! स्कूल में बच्चों से पानी ढुलवाने का वीडियो वायरल

 

विद्युत विभाग का जवाब

मीडिया टीम ने इस समस्या को लेकर भटगांव विद्युत केंद्र के अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वोल्टेज समस्या स्थानीय नहीं है, बल्कि ऊपर के सिस्टम से वोल्टेज डाउन हो रहा है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 132 केवी का नया कार्य बंदारी में शुरू हो गया है, जिससे जल्द ही लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

अब देखने वाली बात यह होगी कि कब तक इस समस्या का समाधान हो पाता है और आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button