IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

खूंटाघाट बांध में पिकनिक के दौरान हादसाडूबने से इंजीनियर की दर्दनाक मौत, एसडीआरएफ ने अगले दिन बरामद किया शव

बिलासपुर/रतनपुर। खूंटाघाट बांध में बुधवार को पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरबा जिले के सुभाषनगर दीपका निवासी विशाल मानकर (26) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बालाघाट (मध्यप्रदेश) का रहने वाला था और दीपका स्थित रिज़िटेक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया। रतनपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था युवक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर विशाल मानकर अपने पांच दोस्तों के साथ खूंटाघाट डेम पिकनिक मनाने पहुंचा था। खाना बनाने और खाने के बाद सभी दोस्त नहाने के लिए डेम में उतरे। नहाने के बाद पांच दोस्त तो किनारे आ गए, लेकिन विशाल पानी से बाहर नहीं लौटा।

रात में रोकना पड़ा अभियान

दोस्तों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला, तो रतनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।

  ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सुबह फिर शुरू हुई तलाश, मिला शव

गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के साथ तलाशी अभियान दोबारा शुरू किया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद विशाल का शव डेम से बरामद कर किनारे लाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घर लौटने से पहले पहुंची मौत की खबर

परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले विशाल ने पिता को फोन कर कहा था कि वह 15 अगस्त की छुट्टी में घर आएगा। परिवारजन उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक खबर मिल गई। घटना से परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button