Bilaspur News:– बेलगहना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 नग सागौन ज़ब्त – दो युवक गिरफ्तार, आठ आरोपी फरार

Bilaspur News:– बेलगहना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 नग सागौन ज़ब्त – दो युवक गिरफ्तार, आठ आरोपी फरार

बिलासपुर। बेलगहना क्षेत्र में अवैध सागौन तस्करी और कटाई के खिलाफ वन विभाग और कारपोरेशन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि आठ आरोपी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्रों के मुताबिक, विभाग को लंबे समय से इलाके में सागौन की अवैध कटाई और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने बेलगहना के जंगलों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध युवक धर्मेंद्र ध्रुव (26 वर्ष) और बुद्धराम बैगा (36 वर्ष) पकड़े गए, जिनके कब्जे से 21 नग सागौन की लकड़ी जब्त की गई।

मौके से आरोपियों की दो गाड़ियां भी जब्त की गईं, जिनके नंबर CG10 BR 2615 और CG28 E 3441 बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग का कहना है कि जंगलों की अवैध कटाई और तस्करी में शामिल किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा और लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.