🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़सड़क सुरक्षाहाथी समस्या

NH-130 पर दंतैल हाथी का तांडव, एक घंटे थमा रहा यातायात, वाहनों की लगी लंबी कतार

कटघोरा। कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दंतैल हाथी अचानक नेशनल हाईवे-130 पर पहुंच गया। मोरगा और चोटिया के बीच कपांनवापारा जंगल के पास शाम करीब 5 बजे हाथी के मुख्य मार्ग पर आ जाने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

Advertisement Carousel

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंतैल हाथी काफी देर तक सड़क के बीचों-बीच खड़ा रहा और आसपास से गुजरने वाले वाहनों की ओर दौड़ लगाने का प्रयास करता रहा। हाथी के आक्रामक तेवर देखकर वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत फैल गई। कई लोग अपने वाहनों को पीछे कर सुरक्षित स्थान की ओर जाते नजर आए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी मिलते ही केंदई वन परिक्षेत्र का वन अमला और हाथी मित्र दल तत्काल मौके पर पहुंचा। वन परिक्षेत्र अधिकारी, डिप्टी रेंजर और मैदानी कर्मचारियों ने हाथी मित्र दल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सायरन और हूटर की मदद से हाथी को धीरे-धीरे हाईवे से हटाकर जंगल की ओर खदेड़ा गया।

वन विभाग के मुताबिक, यह दंतैल हाथी मरवाही वन परिक्षेत्र की ओर से कटघोरा वन मंडल में दाखिल हुआ है। क्षेत्र में विचरण के दौरान हाथी द्वारा ग्रामीण इलाकों में कई घरों को नुकसान पहुंचाने की भी जानकारी सामने आई है। इसके चलते आसपास के गांवों में भी भय का माहौल बना हुआ है।

  प्रधानमंत्री ने एक किसान पुत्र को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की कोटि-कोटि जनता की भावनाओं का सम्मान किया : देव

हाथी के जंगल की ओर लौटने के बाद ही नेशनल हाईवे-130 पर यातायात सामान्य हो सका। वन विभाग ने वाहन चालकों और ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल से लगे मार्गों पर विशेषकर रात के समय सतर्कता बरतें और हाथी दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने की कोशिश न करें।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button